1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1336 नए मामले, 47 लोगों की मौत

देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1336 नए मामले, 47 लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1336 नए मामले, 47 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1336 नए संक्रमित मरीज सामने आए है और 47 लोगों की मौत हुई है।

इन नये मामलों के बाद अब देश में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 18601 हो गई है, जिसमें 14759 सक्रिय मामले हैं, वहीं 3252 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके है और 590 लोगों की अब तक मौत हो गई है जो कि बेहद दुःखद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...