देशभर में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में अब तक कोरोना संक्रमण हुई मृतकों की सबसे अधिक संख्या है।
इसके पहले तक हर रोज इस वायरस से 200 से 300 लोगों की मौत होने के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अचानक से मृतकों की संख्या में हुई बढ़ोतरी से कई सारे सवाल खड़े हुए है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज लगभग 10 से 11 हजार मामले सामने आ रहे है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आए है और 2,003 लोगों की मौत हुुई है। इसके बाद अब देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि इनमें 1,55,227 सक्रिय मामले है, वहीं 1,86,935 लोग ठीक हो चुके है या उन्हें अस्पताल के छुट्टी दे दी गई हैं। जबकि इस खतरनाक वायरस से अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है।