देशभर में पिछले दो महीने से ज्यादा समय से लाॅकडाउन जारी है। लेकिन बावजूद इसके देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 7466 नए मामले दर्ज किए गए है। जो कि अब तक एक दिन में दर्ज किए गए मामलों में सबसे ज्यादा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 7,466 नए मामले सामने आए हैं और 175 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद अब देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,65,799 हो गई है।
वहीं मंत्रालय के अनुसार 89,987 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा है, साथ ही 71,106 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके है और अब तक इस संक्रमण से 4,706 लोगों की मौत हो चुकी हैं।