देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पिछले दो महीने से ज्यादा समय से लाॅकडाउन जारी है। बावजूद इसके कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,535 नए मामले सामने आए है और 146 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,45,380 पहुंच गई है जिनमें फिलहाल 80,722 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा है।
वहीं 60,490 लोग स्वस्थ हो चुके है और एक मरीज देश से बाहर चला गया है और 4,167 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जो बेहद दुःखद खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश में अभी तक करीब 41.61 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके है।