देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। रविवार को पहली बार एक दिन में 15 हजार से ज्यादा मामले मिले है। जिसके बाद देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर चार लाख के पार पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आए है और 306 लोगों की मौत हो गई है।
इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,10,461 हो गई है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 13,254 लोगों की मौत हो चुकी है। जो कि बेहद दुःखद है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,69,451 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा है। जबकि 2,27,756 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके है या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।