देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 12,881 नए मामले सामने आए है और 334 लोगों की मौत हो गई है।
इसके बाद गुरूवार सुबह आठ बजे तक देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,66,994 हो गई है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,60,384 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा है।
जबकि 1,94,324 लोग स्वस्थ होने के बाद घर जा चुके है या अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी तक करीब 52.95 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।