देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 11,502 नए मामले सामने आए है। जो कि एक दिन में अब तक आए कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले है, जबकि 325 लोगों की मौत हो गई है।
सोमवार को देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,32,424 हो गई है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 9,520 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,53,106 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा है। जबकि 1,69,798 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि 15 जून सुबह नौ बजे तक 57,74,133 नमूने टेस्ट किए गए और पिछले 24 घंटे में 1,15,519 सैंपल टेस्ट किए गए है।