केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के महामारी विशेषज्ञ के अनुसार शहादरा, सीलमपुर, मंडावली, कल्याणपुरी, उत्तमनगर, त्रिलोकपुरी, सागरपुर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में कोविड-19 का संक्रमण 25-30 प्रतिशत तक फैल चुका है।
इससे पहले अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक बैठक की थी। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि अगले दो दिनों में कोरोना जांच दोगुनी और छह दिन बाद इसे तीन गुना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दिल्ली सरकार को 500 रेलवे कोच देगी ताकि यहां बिस्तरों की कमी ना हो।