भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आपको बता दे, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14 हजार 516 नए मामले सामने आए और 375 मौतें हुईं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड संख्या है।
देश में अबतक 3 लाख 95 हजार 48 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 12948 की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 13 हजार 830 लोग ठीक भी हुए हैं।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 53 हजार से ज्यादा बीमार है, इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।