कोरोना संक्रमण के चलते देश में जान गवाने वालों की संख्या अब 14,907 हो गई है। कल एक ही दिन में 424 लोगों की जान गयी है जिसमें महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 200 लोग मरे।
राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6,739 हो गया है। वहीं दिल्ली में 64 मरीजों की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या अब 2,365 हो गई है।
वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 72 हजार 870 हो गई है। आपको बता दे, कल एक दिन में सबसे ज्यादा 16 हजार 753 केस बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3890 मरीज मिले है। दिल्ली में 3788 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा देश में कोरोना का रिकवरी रेट 6% बढ़कर 56.38% हो गया है।