बांदा : संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती घरों में सादगी से मनाई गई। राजनीतिक दलों व कई संगठनों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए आंबेडकर पार्क व कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही, गरीबों व मरीजों को फल और मास्क वितरित किए।
बताते चलें कि, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने . भीमराव आंबेडकर की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया। स्वदेश गौरव, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, अखिलेशनाथ शिवहरे मौजूद रहे। उधर, राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद ने अपने आवास में उनकी जयंती मनाई।