भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस पर कोरोना वायरस संकट के दौरान तुच्छ राजनीति में उलझे होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के लिए हमेशा देश नहीं बल्कि राजनीति, राजनीति और राजनीति ही पहले है।
कर्नाटक में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के दौरान आगे रहकर देश का नेतृत्व कर रहे है और पूरा विश्व इसकी सराहना कर रहा है।
नड्डा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना संकट के दौरान दिखाए आचरण के लिए उसे गैरजिम्मेदार घोषित किया। उन्होंने कहा मैं बेहद दर्द के साथ कह रहा हूं कि जब पूरा देश कोविड-19 से लड़ रहा था तो विपक्ष अपनी वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए देश को कमजोर करने की रणनीति तैयार कर रहा था।