बुरहानपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। शहर के गुरु सिख मॉल की बड़ी स्क्रीन पर राहुल गांधी के विद्यार्थियों के समर्थन में किए गए आंदोलन के वीडियो प्रदर्शित किए गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि NEET पेपर लीक की घटना से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार समय रहते प्रभावी कदम उठाने में विफल रही, जिससे छात्रों और अभिभावकों में असंतोष बढ़ा है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हमीद काज़ी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार विद्यार्थियों के अधिकारों की आवाज़ उठा रहे हैं। वहीं नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाकर छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
कांग्रेस ने मांग की कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाकर विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा सुनिश्चित की जाए।