1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना, पीएम केयर्स फंड को लेकर पूछे ये 10 सवाल

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना, पीएम केयर्स फंड को लेकर पूछे ये 10 सवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना, पीएम केयर्स फंड को लेकर पूछे ये 10 सवाल

कांग्रेस ने एक बार पीएम केयर्स फंड को लेकर पीएम मोदी पर ट्वीट करके लगातार एक के बाद एक कई सवाल दागे हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी से भारतीय दूतावास के जरिए आए डोनेशन की रसीदों को लेकर भी सवाल किया। रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल से 6 ट्वीट करके सवालों की सूची साझा की है।

उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि चीन, पाकिस्तान और कतर से #PMCaresFund सहित “विदेशी दान” का पेचीदा मामला! पीएम से सवाल-: 1. भारतीय दूतावासों ने पीएम कार्स फंड के लिए प्रचार और दान क्यों प्राप्त किया? 2. प्रतिबंधित चीनी ऐप्स पर फंड का विज्ञापन क्यों किया गया?

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि चीन, पाकिस्तान और कतर से #PMCaresFund सहित “विदेशी दान” का पेचीदा मामला! पीएम से सवाल-: 3. पाकिस्तान से कितना पैसा मिला और किसने दान दिया? 4. कतर में दो कंपनियां कौन से फंड को दान कर रही हैं और कितने करोड़ मिले?

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी से सवाल किया कि चीन, पाक और कतर से #PMCaresFund सहित विदेशी चंदे का पेचीदा मामला! 5. 27 विदेशी देशों से फंड में कितने हजार CR प्राप्त हुए? 6. क्या दान और उनके कारखाने को फिर से शुरू करने के बीच NISSEI ASB के साथ एक समर्थक समर्थक था?

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला आगे लिखा चीन, पाकिस्तान और कतर से #PMCaresFund सहित ‘विदेशी दान’ का पेचीदा मामला! पीएम से सवाल-: 7. 27 भारतीय दूतावासों ने फंड को “क्लोज्ड चैनल, पब्लिक डोमेन में नहीं” के माध्यम से विज्ञापन क्यों दिया, जब फंड आरटीआई के भीतर not पब्लिक अथॉरिटी ’नहीं है?

उन्होंने आगे लिखा चीन, पाक और कतर से #PMCaresFund सहित विदेशी चंदे का पेचीदा मामला! पीएम से सवाल- 9. फंड ‘लोक प्राधिकरण’ क्यों नहीं है? 10. सीएजी या भारत सरकार द्वारा निधि का लेखा-जोखा क्यों नहीं किया गया है और रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया है क्योंकि पर्याप्त विदेशी दान प्राप्त हुए थे?

आप को बता दे कि रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर इसे विदेशी दान का पेचीदा मामला बताया और प्रधानमंत्री से कुछ सवाल किए। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चीन, पाकिस्तान और कतर से पीएम केयर्स फंड में विदेशी दान आया है और मैं इस सिलसिले पर प्रधानमंत्री मोदी से कुछ सवाल करता हूं। रणदीप सुरजेवाला ने कुल दस सवाल प्रधानमंत्री मोदी के सामने पेश किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...