केंद्र सरकार के नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 55वां दिन है। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं। इस बीच किसान संगठनों और सरकार के बीच आज होने वाली बैठक टल गई है।
इस बीच दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्यालय में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों पर ‘खेती का खून तीन काले कानून’ बुकलेट जारी किया। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हर इंडस्ट्री में चार-पांच लोगों का एकाधिकार बढ़ रहा है, मतलब इस देश के चार-पांच नए मालिक हैं। आज तक खेती में एकाधिकार नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी चार-पांच लोगों के हाथों में खेती का पूरा ढांचा दे रहे हैं।’
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘सरकार किसानों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, सरकार किसानों से बात करने के लिए कह रही है। 9 बार बात हो गई, सरकार मामले में कोर्ट को घसीटती जा रही है।’
Shri @RahulGandhi releases booklet on three anti-farmer laws & how they will destroy the livelihood of our farmers. #RahulGandhiWithFarmers pic.twitter.com/gYd4CXltoq
— Congress (@INCIndia) January 19, 2021
बता दें कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की है। इससे पहले 24 दिसंबर को, पार्टी ने इस मुद्दे पर भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा था। कांग्रेस शासित राज्यों ने भी अपने संबंधित विधानसभाओं में कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया और उन प्रस्तावों को अपने राज्यपालों को भेजा है।
किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता कल दोपहर दो बजे तक के लिए टाल दी गई है। पहले यह बैठक आज दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन में होनी थी। अब ये कल दोपहर 12 बजे होगी। कल होने वाली बैठक में भी समाधान की उम्मीद कम ही है।
LIVE: Special Congress Party Briefing by Shri @RahulGandhi https://t.co/aa1mlJQZVl
— Congress (@INCIndia) January 19, 2021
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई हुई। इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कहा सरकार फैसला ले। चीफ जस्टिस एसए बोबड़े ने कहा कि मामला पुलिस का है, हम इस पर फैसला नहीं लेंगे। हम मामला फिलहाल स्थगित कर रहे हैं।