1. हिन्दी समाचार
  2. Burhanpur
  3. हिवरापुर में शनि जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, स्वयंभू शनि देव मंदिर में गूंजे जयकारे

हिवरापुर में शनि जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, स्वयंभू शनि देव मंदिर में गूंजे जयकारे

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के हिवरापुर में शनि जयंती के अवसर पर स्वयंभू शनि देव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण “जय शनिदेव” के जयकारों से भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। जनसहयोग से चल रहे मंदिर निर्माण कार्य में भी ग्रामीणों ने सहयोग की अपील की गई।

By: Nivedita 
Updated:
हिवरापुर में शनि जयंती पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, स्वयंभू शनि देव मंदिर में गूंजे जयकारे

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिवरापुर में शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। स्वयंभू शनि देव मंदिर में सुबह से ही हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया। “जय शनिदेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

स्वयंभू शनि देव की विशेष मान्यता

जानकारी के अनुसार, हिवरापुर स्थित शनि देव मंदिर में विराजमान प्रतिमा स्वयंभू मानी जाती है, जिसकी मान्यता शनि शिंगणापुर की तरह बताई जाती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार शनि देव न्याय के देवता हैं और व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शनि देव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

शनि जयंती के मौके पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में डाभीयाखेड़ा और आसपास के ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। भक्तों के लिए भोजन और प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जो देर शाम तक जारी रही।

जनसहयोग से चल रहा है मंदिर का विकास कार्य

मंदिर के सेवक निम्बा पाटिल ने बताया कि मंदिर में निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है और इसका संचालन पूरी तरह जनसहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारे में शामिल होते हैं।

पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल

शनि जयंती के अवसर पर पूरा हिवरापुर गांव भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ती रही और देर शाम तक पूजा-अर्चना और भंडारे का सिलसिला जारी रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...