बेंगलुरू : कर्नाटक के सैक्स के नौकरी कांड में अब एक नया मोड़ आ गया है जहां सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने कहा है की भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और विधायक रमेश जारकिहोली के खिलाफ की गई पुलिस से शिकायत को वापस लिया जाएगा।

बतादें की बीजेपी विधायक पर शिकायत होने के बाद विधायक को इस्तीफा देना पड़ा था और दिनेश कल्लाहल्ली ने कहा कि वह शिकायत वापस लेंगे, क्योंकि वह जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी के लगाए गए पांच करोड़ रुपये के सौदे के आरोपों से दुखी हैं।
हालांकि इस पूरे मामले में सामाजिक कार्यकर्ता के वकी का कहना है कि कुछ तकनीकी समस्याएं हैं, जिस कारण यह निर्णय किया गया। वहीं इस बीच, रमेश जारकिहोली के भाई बालचंद्र जारकिहोली ने आरोप लगाया कि राज्य में बड़ा खेल खेला जा रहा है और साजिश का शिकार हो रहा है।
वहीं इस पूरे मामले में 4 टीम जारकिहोली को ‘बदनाम’ करने और पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी को निशाना बनाने में लगी हुई है। वहीं दूसरे तरफ मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने एक रिपोर्ट में कहा है की उनके भाई और एक महिला के कथित वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।
बता दें कि कार्यकर्ताओं ने विधायक रमेश जारकिहोली पर आरोप लगाया था कि एक महिला का कर्नाटक विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में नौकरी देने के बहाने उसका यौन उत्पीड़न किया गया था जिसके बाद उन्होंने एक मीटिंग में सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने कहा की, ‘कुमारस्वामी के आरोपों से मैं काफी व्यथित हूं कि मैंने पांच करोड़ रुपये का सौदा किया। इसलिए मैंने शिकायत वापस लेने का फैसला किया है।’