1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था पर विचार के लिये समिति का गठन

विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था पर विचार के लिये समिति का गठन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था पर विचार के लिये समिति का गठन

{ लखनऊ से सतीश की रिपोर्ट }

प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों द्वारा शैक्षिक पाठ्यक्रमों को ,ई-अध्ययन के माध्यम से पूर्ण कराने,परीक्षा,मूल्यांकन एवं शैक्षिक वर्ष 2020-21 की योजनायें बनाने पर विचार करने के लिये।

डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय पाठक की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति 30 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत करेगी।

माननीय राज्यपाल ने 1अप्रैल को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति, वायरस के रोकथाम के मद्देनजर आनलाइन अध्ययन एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करने के निर्देश दिए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...