सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में 16वीं बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू शहीद हो गए है। संतोष बाबू चीनी सीमा पर करीब डेढ़ साल तैनात थे।कर्नल संतोष की मां ने बताया कि उन्हें भारतीय सेना ने मंगलवार दोपहर को यह सूचना दी।
शहीद कर्नल की मां कहा कि वह एक ही समय पर खुश भी हैं और दुखी भी। अपने आंसुओं को पोंछते हुए उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा बेटा देश के लिए कुर्बान हो गया, लेकिन एक मां के तौर पर बहुत दुख हो रहा है। वह मेरा इकलौता बेटा था। शहीद कर्नल का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे है।