नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अभिनीत फिल्म रईस तो आपको याद ही होगा, जिसमें पर्दे की ओट से एक एक्ट्रेस नजर आती है। जिसकी मनमोहक मुस्कान और अदाएं देखकर लोग पागल हो गए। पतली कमर, बाली उमर और काले-काले नैना। हम बात कर रहे है पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की। जिन्होंने फिल्म रईस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

माहिरा की पाकिस्तानी शो हमसफर की वजह से काफी लोकप्रियता मिली और इस कारण उन्हें बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान के साथ भी काम करने का मौका मिला। यह सीरीयल इतना फेमस हुआ की उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका भी मिला। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्तों के कारण माहिरा ‘रईस’ के प्रमोशन से दूर रहीं और अब हम शायद ही उन्हें कभी किसी बॉलीवुड फिल्म में देख पाये।

माहिरा खान के साथ स्टेज पर हुई शर्मनाक हरकत
आपको बता दें कि माहिरा खान ने बॉलीवुड में फिल्म रईस से अपना डेब्य़ू किया था। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की काफी तारीफें भी हुई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान थे। माहिरा आज न केवल पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हैं बल्कि वह अब बॉलीवुड में भी काफी फेमस हो चुकी हैं। लेकिन, हाल ही में माहिरा के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, माहिरा के को-स्टार ने उन्हें स्टेज पर सबके सामने किस करने की कोशिश की।

बता दें कि यह वाकया उस वक्त हुआ जब माहिरा पाकिस्तान में एक अवार्ड शो के दौरान अपना अवार्ड लेने स्टेज पर पहुंची। वहां एक एक्टर ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की, लेकिन माहिरा ने बड़ी ही चालाकी से खुद को बचा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आये इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है। आपको बता दें कि यह वाक्या उस वक्त हुआ जब लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स शो में माहिरा खान अपनी फिल्म वेरना के लिए बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार लेने स्टेज पर पहुंची थी।