देवरिया – प्रदेश की सात सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के तहत देवरिया विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्य प्रकाश मणि के पक्ष में चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित कर चुनाव में बहुमत के साथ जिताने की अपील की।
उन्होंने राजकीय इंटर कालेज के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ एक ओर बिहार में चुनाव हो रहा है। वहीं प्रदेश की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।
देवरिया में भी दिवंगत भाजपा विधायक के निधन पर यहाँ उप चुनाव में डॉ. सत्य प्रकाश मणि को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के इस योग्य व कर्मठ प्रत्याशी को बहुमत से जीत दर्ज करावें व विकास व आतंक विरोधी इस सरकार का समर्थन दें। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा की नीति सभी को जोड़ने की है।
यह मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है। इसी की देन है कि प्रधानमंत्री जी ने देश को उचाईयों पर पहुंचा कर भारत विरोधी ताकतों को झुकने पर मजबूर कर दिया। कोरोना काल व लॉक डाउन का जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर सारा देश कोरोना से जूझ रहा था।
वहीं हमारे लोग जनता की सेवा में लगे रहे। भाजपा ने सेवा भाव को अपना एजेंडा बनाया है। जबकि सपा बसपा कांग्रेस का उद्देश्य परिवारवाद के सिवा कुछ भी नहीं। अन्य दलों द्वारा जो तुष्टिकरण की नीति अपनाई गई है।
हमने इसे खत्म कर राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद किया है। कोरोना काल मे हमने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुँचाया। मुफ्त में राशन दिया। भरण भत्ता दिया। कोर महिलाओं व किसानों को उनका सम्मान दिया जा रहा है।
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये योजनाओं का लाभ जनता को मिले। यही हमारी मंशा है। देवरहा बाबा को नमन करते हुए कहा कि यहाँ बाबा राघव दास मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र पूरा होगा।
शहीद रामचंद्र व सोना सोनार को हम शहिद स्मारक व उनके नाम से सेतु बना कर सम्मानित कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हम महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। सखी योजना के माध्यम से गाँव- गाँव में बैंकिंग सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में रोजगार नदारद थे। हमने लाखों लोगों को रोजगार दिया है। हमारे लिए प्रदेश की 24 करोड़ की जनता हमारा परिवार है। सरकार की नीति स्पष्ट है। हमारी सहानुभूति सभी जनता के साथ है।
किसी माफिया को हम पनपने नही देंगे। ये माफिया सपा को ही मुबारक हो। हम माफियाओं की संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर उस पैसे से हम गरीबों का मकान बनाएंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिनका लगाव माफियाओं से हो उनको समर्थन देने की जरूरत नहीं। लव जेहाद पर भी हमारी सरकार अंकुश लगाने जा रही है।
बहन बेटियों के जीवन से जो खेलेगा सरकार उसे चैन से बैठने नही देगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने डॉ सत्य प्रकाश मणि को देवरिया से उमीदवार घोषित किया है।
यह योग्य व अनुशाषित कार्यकर्ता हैं। इनको चुनाव में बहुमत से जिताकर विकास रूपी इस पहिये को आगे बढ़ाने का कार्य करें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील जनता से की।