1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

वाराणसी: पीएम मोदी इसी महीने अपने संसदीय क्षेत्र और बाबा विश्वानथ की नगरी वाराणसी जाने वाले हैं। यहां पीएम तीन दर्जन से ज्यादा विकास परियोजनाओँ के लिए अरबों रुपये की सौगात दे सकते हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार ने वाराणसी का दौरा किया है। एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान सीएम योगी ने कोरोना और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ पूरे हो चुके और अपने अंतिम स्वरूप की ओर बढ़ रहे विकास की योजनाओं का भी जमीनी निरीक्षण किया।

कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी इसी महीने के 19 तारीख के आसपास वाराणसी आ सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले दो महीने में सीएम योगी चार बार वाराणसी का चक्कर लगा चुके हैं। इससे पहले सीएम योगी 9 मई, 25 मई और 18 जून को वाराणसी आ चुके हैं। सोमवार शाम को गोरखपुर से वाराणसी एयरपोर्ट आने के बाद सीधे वे सर्किट हाउस पहुंचे और सर्किट हाउस सभागार में विकास परियोजनाओं के प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में काशी में रिकॉर्ड विकास परियोजनाएं आई और विकास हुआ है। 5-7 वर्षों में बड़े स्तर पर सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हुआ है। वर्षा के कारण जो सड़क खराब हुई है, उन्हें तत्काल ठीक किया जाए। काशी के कार्यों का संदेश देश-दुनिया को मिले। जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी समन्वय से विकास कार्यों को गति प्रदान करें। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका स्थलीय सत्यापन व गुणवत्ता देख ली जाए।

आगे सीएम योगी ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था का प्रभाव आमजन को महसूस हो। काशी के अंदर पुलिस पेट्रोलिंग तेज करें। ट्रैफिक व्यवस्था और सुदृढ़ की जाए। नगर निगम स्वच्छता को तेजी से बढ़ाएं। वाराणसी विकास प्राधिकरण मानचित्र पास की प्राप्त मामलों को तत्परता से निस्तारित करें। काशी के चौराहों को और सुंदर कर सजाएं।

इसके साथ ही सीएम योगी ने रमना एसटीपी के सही रूप से कार्य नहीं कर पाने की जानकारी पर असंतोष व्यक्त करते हुए, इसमें जवाबदेही तय करने की बात कही। सीएम योगी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग द्वारा के क्रियान्वित कार्यों का संदेश आमजन तक पहुंचाये। आगे उन्होंने बताया गया कि 736.38 करोड़ रुपए की 75 प्रमुख परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की 417.68 करोड़ रुपए की 64 प्रमुख परियोजनाओ को क्रियान्वित करने के प्रस्ताव तैयार होकर स्वीकृत हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...