रिपोर्ट: गीताजंली लोहनी
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में चुनावी लहर तेज हो चुकी है और विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में भाजपा सरकार जमकर पश्चिम बंगाल में कमल के फूल की महका रही है। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बंगाल का दौरा कर मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया। जिस दौरान सीएम योगी ने दीदी की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि,“आज जब बंगाल में अराजकता और बदहाली दिखाई देती हैं तो पूरे देश को दर्द होता है। आज बंगाल में गरीबी और बदहाली है। बंगाल में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता है।“
इसी के साथ सीएम योगी ने ममता सरकार पर तंज कसते हुए सरकार की मिलीभगत को जनता के सामने पेश करते हुए कहा कि, “आज बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद न केवल यहां की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा कर रहा है बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई देता है। आज बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ईद में जबर्दस्ती गौ हत्याएं प्रारंभ कराई जाती हैं..बिना सरकार की मिलीभगत से यह नहीं हो सकता”।
अपने संबोधन में सीएम योगी ने ममता सरकार पर प्रहार करने का एक भी मौका नहीं गंवाया। सीएम योगी लगातार दीदी पर निशाना साधते नजर आये साथ ही यूपी में अपराधों पर लगे लगाम का नाजिर पेश करते हुए सीएम ने कहा कि, “मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि कभी उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी जो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाती थी, उस सरकार का हश्र आपने देखा कि क्या हो गया है। इस बार बंगाल में TMC सरकार की बारी है। जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं है”।
इसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, “जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पीड़ित प्रताड़ित हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों और ईसाईयों को संरक्षण और सुरक्षित ठिकाना देने के लिए कानून बनाते हैं और उसे भारत में लागू करते हैं तो बंगाल में हिंसा क्यों होती है? ये हिंसा सत्ता प्रायोजित क्यों है? जब पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को शरण देने की बात होती है तो यहां की सरकार विरोध करती है। जब घुसपैठियों को बाहर करने की बात होती है तो यहां की सरकार तिलमिला जाती है। यहां की सरकार घुसपैठियों के साथ है उसे यहां की जनता के साथ कुछ लेना देना नहीं”।
सीएम योगी के मालदा में अपनी चुनावी रैली में गोहत्या, लव जिहाद, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सत्ता प्रायोजित अपराध और अराजकता का मुद्दा तो उठाया लेकिन अब बंगाल की जनता को कितना समझ आया ये तो पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों मे पता लग ही जाएगा
यहां देखें पूरा VIDEO….