मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नई दिल्ली से लौटकर सीधे स्टेट हैंगर से बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ पर नजर बनाएं रखने का निर्देश दिया।
सीएम डॉ मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीएम यादव ने पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ राजेश राजौरा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।