मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। छतरपुर जिले के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो चुकी है। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के बमोरी चौकी के पास लगभग 50 लोग बाढ़ में फंस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
