1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आगर मालवा में सीएम मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

आगर मालवा में सीएम मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Agar Malwa News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने आगर-मालवा जिले के सुसनेर स्थित गौ-अभ्यारण्य सालरिया पहुंचे।

By: Rekha 
Updated:
आगर मालवा में सीएम मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Agar Malwa News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने आगर-मालवा जिले के सुसनेर स्थित गौ-अभ्यारण्य सालरिया पहुंचे। वहां उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कन्या पूजन, गोवर्धन पूजा, राधा-कृष्ण पूजन और गौमाता की पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सीएम यादव ने आगर-मालवा जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उनके साथ पशु चिकित्सा मंत्री लखनसिंह पटेल, सांसद रोडमल नागर, विधायक मधु गहलोत, और जिले के कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अभ्यारण्य में 5 किलोमीटर की परिक्रमा की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने पथमेड़ा ट्रस्ट की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए गो-सेवा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख भी किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...