1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. MP News: सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में ‘वृहद युवा संवाद’ कार्यक्रम में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लाभों पर की चर्चा

MP News: सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में ‘वृहद युवा संवाद’ कार्यक्रम में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लाभों पर की चर्चा

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित 'वृहद युवा संवाद' कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेश के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए राज्य के विकास के लिए जारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में ‘वृहद युवा संवाद’ कार्यक्रम में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लाभों पर की चर्चा

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित ‘वृहद युवा संवाद’ कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेश के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए राज्य के विकास के लिए जारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से केन-बेतवा लिंक परियोजना का उल्लेख किया।

इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक नदी जोड़ो परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस परियोजना के तहत पहली बार दो नदियों को जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को भारी लाभ मिलेगा।

केन-बेतवा लिंक परियोजना बड़ी सौगात साबित होगी- सीएम

मुख्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम में बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का अनुमानित बजट 1 लाख करोड़ रुपये है, और यह परियोजना न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि खासकर ग्वालियर अंचल के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।

इसके जरिए बुंदेलखंड क्षेत्र के लगभग 8.5 लाख लोगों को जल संसाधन मिलेगा, जिससे सूखे और जल संकट की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा, पावर्ती-काली-सिंध-चंबल लिंक परियोजना का भी कार्य शुरू हो गया है, जो शिवपुरी जिले को इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लाभ प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए मध्य प्रदेश की प्रगति और उन्नति का एक नया अध्याय लिखेगी।

सीएम ने नई शिक्षा नीति की सराहना की

मुख्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम के दौरान नई शिक्षा नीति की सराहना की और बताया कि यह नीति विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले की शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों की मानसिक विकास में बाधक थी।

लेकिन अब नई नीति के तहत बच्चों की जिज्ञासा और शैक्षिक दृष्टिकोण में सुधार हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके सवालों का उत्तर दिया और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नवीनतम जानकारियां दीं।

उज्जैन काल गणना का ऐतिहासिक केंद्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उज्जैन न केवल सिंधिया राज्य की दूसरी राजधानी रहा है, बल्कि यह काल गणना का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी रहा है।

उन्होंने यह बताया कि भारत में समय की गणना का आधार नक्षत्र रहे हैं, जो विश्व में सबसे सटीक गणना पद्धति मानी जाती है। इस परंपरा के आधार पर पंचांग को तैयार किया जाता है, जिससे सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और अन्य खगोलीय घटनाओं की सही जानकारी प्राप्त होती है।

युवाओं से संवाद

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं और मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में हो रहे विकास कार्य इस दिशा में अहम साबित हो रहे हैं।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी, जैसे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए कॉन्क्लेव, स्टार्टअप के लिए स्टाइपेंड और स्वरोजगार के लिए योजनाएं। सिंधिया ने कहा कि युवा पीढ़ी के हाथों में मध्य प्रदेश का भविष्य है, और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वे प्रदेश, देश और दुनिया का निर्माण करेंगे।

भारत के विकास में अहम भूमिका निभाएगी युवा पीढ़ी

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री यादव का स्वागत किया और कहा कि आज की युवा पीढ़ी आने वाले समय में भारत के विकास के इतिहास में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि जब भारत अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा, तब यह पीढ़ी उस सफलता की गवाह बनेगी।

उन्होंने आजादी के संघर्ष में युवाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे महारानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु भी युवा थे, जिन्होंने अपनी जान की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलवाई।

ग्वालियर में नए विकास कार्यों की शुरुआत

मुख्यमंत्री यादव ने इस अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा शुरू किए गए “सेवा मित्र” एप का उद्घाटन किया। यह एप नागरिकों की स्वच्छता से संबंधित शिकायतों को तुरंत हल करने के लिए विकसित किया गया है।

साथ ही, उन्होंने ग्वालियर संभाग के विभिन्न जिलों में 1202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इन कार्यों से ग्वालियर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और आम जनता को फायदा मिलेगा।

समारोह में प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में ग्वालियर के प्रभारी और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम की गतिविधियों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी।

This Post is written by Abhijeet Kumar yadav

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...