1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मैक्स अस्पताल में भर्ती हुई CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हुई थी होम क्वारनटीन

मैक्स अस्पताल में भर्ती हुई CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हुई थी होम क्वारनटीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैक्स अस्पताल में भर्ती हुई CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हुई थी होम क्वारनटीन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: देश में कोरोना के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है, महामारी से संक्रमित होकर लोगो के जान गंवाने का ऑकड़ा भी दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। महामारी ने हाहाकार मचा दिया है, हालात तो ये हैं कि रोज दिन की शुरुआत होते ही कोरोना से हुई मौत के ऑकड़ो के बताने के साथ शुरुआत करनी पड़ रही है। शुक्रवार को हम लोगो ने तेज तर्राक पत्रकार रोहित सरदाना को खो दिया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो गई थी। स्थिति को देखते हुए उनको भी दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा कर दी है। भारती ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘यह बात मुझे परेशान कर रही है कि मेरी भाभी सुनीता केजरीवाल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कोरोना पीड़ित हैं। वह काफी मजबूत इच्छाशक्ति वाली महिला हैं, इसलिए कोई कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वह हमेशा मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़ी रही हैं। उनकी जल्दी ठीक होने के लिए आइए हमलोग दुआ करते हैं।

इसके साथ ही BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के कारण साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर पता चली। ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करें।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले लक्षण सामने आने के बाद सुनीता केजरीवाल की कोविड टेस्च करवाया गया था। टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से वह होम क्वारनटीन थीं और घर पर ही इलाज करा रही थीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी खुद को क्वारनटीन कर लिया था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

सुनीता केजरीवाल साल 1993 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी रहीं हैं। सुनीता और अरविंद केजरीवाल करीब 26 साल पहले मसूरी में नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रे)शन में मिले थे। दोनों साथ-साथ आईआरएस अधिकारी बनें थे।

केजरीवाल के राजनीति में आने के बाद सुनीता इनकम टैक्स विभाग में 22 साल नौकरी करने के बाद साल 2016 में वॉलंटियरी रिटायरमेंट (VRS) ले लिया था। इसका कारण बताया गया था कि वो अपने पति को सपोर्ट करने के लिए ऐसा कर रही हैं। लेकिन वह घर पर रहकर ही अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...