1. हिन्दी समाचार
  2. Jabalpur
  3. Jabalpur: CM डॉ. मोहन जबलपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Jabalpur: CM डॉ. मोहन जबलपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से स्वदेश लौट आए हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम एवं उससे जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह में जबलपुर पहुंचेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ संयुक्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नड्डा सिद्धी बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगे। साथ ही वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता

अपने जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मां नर्मदा महाआरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त वे श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न सार्वजनिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की सहभागिता से जबलपुर संभाग में गतिविधियां और उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...