(रिपोर्टर रोहित पांडे)
लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने के लिए पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने मदद के हाथ बढ़ाएं हैं। उन्होंने 1 सप्ताह में 500 लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है l इसी के तहत आज उन्होंने पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को बुलाकर उनके हाथों से राशन सामग्री वितरण का कार्य प्रारंभ करवाया ।
पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने आज आवश्यक खाद्य सामग्री के 500 पैकेट बनाकर गरीब और जरूरतमंदों को वितरित किए l इस दौरान उन्होंने दोहराया कि मैं हर सप्ताह 500 राशन के पैकेट जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएंगे l उन्होंने यह भी कहा कि शाहजहांपुर के नागरिक के नाते उनका कर्तव्य बनता है कि वह को रोना जैसी महामारी की लड़ाई में अपना सहयोग दें l साथ ही स्वामी चिन्मयानंद एवं जयेश प्रसाद ने कोरोना से बचने के लिए लोगों से अपील भी की l साथ ही जिला प्रशासन की तारीफ की कि बड़े ही अच्छी रणनीति बनाकर जिला प्रशासन ने शाहजहांपुर में कोरोना पर विजय प्राप्त की है।