पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद भारत में रह रहे चीनी नागरिक काफी डरे और सहमे हुए है। गलवान की घटना ने चीनी नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। जिसके करण वे बाहर निकलने के बजाय अपने घरों में रहना बेहतर समझ रहे है।
गुरूग्राम में काम करने वाले एक चीनी नागरिक ने कहा कि उनका परिवार भारत-चीन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच तनाव महसूस कर रहा है, लेकिन कई दोस्त उसे आश्वस्त कर रहे है।
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में सेंटर फाॅर चाइनीज एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज के प्रोफेसर बीआर दीपक ने कहा कि भारत में चीनी नागरिक स्वाभाविक रूप से बहुत तनाव में है। इस तरह का संघर्ष बहुत संघर्ष बहुत तनाव देता हैं क्योकि वे इसका खामियाजा भुगत सकते है।