1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चीन की चाल, नेपाल और पाकिस्तान के बहाने भारत को डराने की साजिश

चीन की चाल, नेपाल और पाकिस्तान के बहाने भारत को डराने की साजिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन की चाल, नेपाल और पाकिस्तान के बहाने भारत को डराने की साजिश

चीन पूरी दुनिया में अपना भरोसा खोता जा रहा है। लद्दाख में जिस तरह 20 भारतीय जवानों को धोखे से मार दिया गया उसकी पूरी दुनिया में निंदा हो रही है।

वही सीमा पर बढ़ती सैनिक टुकड़ी से भी चीन हड़बड़ा गया है। अब वो भारत को भड़काने पर उतारू हो गया है। दरअसल चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक खबर प्रकाशित की है।

उसमें लिखा गया है कि यदि सीमा पर तनाव जारी रहता है तो भारत को चीन, पाकिस्तान और नेपाल से सैन्य दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

अब इस बयान से यह साबित हो जाता है कि चीन साजिश कर रहा हैं। एक लम्बी साजिश के तहत ही उसने ये कदम लिया है।

वैसे पीएम मोदी के तेवर देखकर चीन बौखला गया है। पीएम ने साफ़ कह दिया है कि कोई किसी भी प्रकार की गलतफहमी में ना रहे।

ज्ञात हो, इस वक़्त सेना के सभी अधिकारी व सैनिकों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है वहीं तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...