1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना पर US से आ रही मदद पर भी अड़ंगा लगा रहा है चीन!, मदद को आगे आये 40 देश

कोरोना पर US से आ रही मदद पर भी अड़ंगा लगा रहा है चीन!, मदद को आगे आये 40 देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना पर US से आ रही मदद पर भी अड़ंगा लगा रहा है चीन!, मदद को आगे आये 40 देश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना के दूसरे लहर के कहर में भारत लगातार घिरता चला जा रहा है, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमीं से कोरोना संक्रमित मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं। लगातार स्थिति बिगड़ते देख दुनिया के कई देश भारत की मदत को सामने आये हैं। अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लक्समबर्ग, सिंगापुर, पुर्तगाल, स्वीडन, न्यूजीलैंड, कुवैत और मॉरीशस सहित 40 प्रमुख देशों ने महामारी से लड़ने में मदद को आगे आये हैं। लेकिन पड़ोसी देश चीन अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी से सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने भारत के लिए जो स्वास्थ्य सुविधा देने का ऐलान किया है उसमें अधिकतर चीजों की डिलीवरी चीन से करनी थी क्योंकि इसका उत्पादन वहीं हो रहा है। लेकिन चीन ने तकनीकी बाधा का हवाला देकर इसे तुरंत करने में असमर्थता जताई। सूत्रों की मानें तो वहां से सारी चीजों के आने में देरी हो सकती है। लेकिन चीन की इस हरकत पर भारत या अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।

भारत ने चीन के अवरोध को दरकिनार करते हुए कहा कि रेमडेसिविर और ऑक्सिजन जैसी चीजों की जरूरत को पूरा करने के लिए दुनिया के तमाम देशों के निर्माताओं से भारत संपर्क में है। भारत मिस्र से रेमडेसिविर की 4 लाख शीशियां खरीदने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं अमेरिका से दो विमान शुक्रवार को मदद लेकर आएंगे। उधर, फिर चीन ने भारत के सामने मदद की पेशकश की है। चीन के विदेश मंत्री ने पत्र लिखकर कोविड लड़ाई में पूरा सहयोग और समर्थन का भरोसा देने की बात कही।

बात करें रूस की तो रुस ने कोरोना से जंग जीतने के लिए भारत के मदद  के तौर पर 22 टन सामान भेजा है। इसमें वेंटिलेटर्स, ऑक्सिजन कंसेन्ट्रेटर, दवाएं भी शामिल हैं। इसमें फेविपिराविर दवा का रूसी वर्जन भी शामिल है। मदद का सामान लेकर दो जहाज मॉस्को से नई दिल्ली पहुंचे। बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन से फोन पर बात की थी। रूस की तरफ से जो मदद मिली है उसमें 20 ऑक्सिजन प्रोडक्शन यूनिट, 75 लंग वेंटिलेटर्स, 150 मेडिकल मॉनिटर्स और दवाओं के 2 लाख पैक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...