1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी दिखाना पड़ा भारी, सीबीआई का कंपनी पर छापा

वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी दिखाना पड़ा भारी, सीबीआई का कंपनी पर छापा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी दिखाना पड़ा भारी, सीबीआई का कंपनी पर छापा

वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की सामाग्री पोस्ट करने वाली एक कंपनी परिसर में सीबीआई ने कई छापे मारे है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने नीदरलैंड्स, रूस और भारत के सर्वर पर चलने वाली वेबसाइटों पर यह सामाग्री डाली थी।

जांच एजेंसी ने कंपनी, उसके निदेशकों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी कानून उल्लंघन और पोक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने कहा, कंपनी ने कथित तौर पर भारत, नीदरलैंड्स और रूसी संघ ने कानूनों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के ठिकानों, उनकी कंपनी और निदेशकों के घर पर छापे मारे गएं। जिसके बाद वहां से इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...