1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माटी कला के हुनरमंदों को दीपावली का उपहार दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माटी कला के हुनरमंदों को दीपावली का उपहार दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माटी कला के हुनरमंदों को दीपावली का उपहार दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माटी कला के हुनरमंदों को दीपावली का उपहार दिया

माटी कला के हुनरमंदों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इस बार उनकी दीपावली जिंदगी की सबसे यादगार दीपावली होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माटी कला के हुनरमंदों को दीपावली का ऐसा तोहफा दिया है, जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल सकेंगे। दरअसल, हुआ यूं कि खादी भवन में माटी कला मेले का आज आखिरी दिन होने के कारण कुछ कलाकार मुख्यमंत्री से मिलने सुबह उनके आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री को उपहार देने के लिए कलाकारों ने मेले में बचे अपने कुछ उत्पादों को भी साथ लिया था, लेकिन जब उनकी मुलाकात सीएम से हुई और उन्होंने मुख्यमंत्री को उपहार दिखाए, तो सीएम ने उनसे बचे हुए माटी कला के करीब 20 हजार के उत्पाद खरीद लिए।

मुख्यमंत्री के इस अपनेपन से कलाकारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री आवास से वापस जाते वक्त मुख्यमंत्री ने सभी को मिठाई खिलाई और उपहार भी दिए।

सीएम से मिलने आजमगढ़ के घुरहूराम प्रजापति, गोरखपुर के राम मिलन प्रजापति, गोरखपुर के हीरालाल प्रजापति, बाराबंकी के शिवकुमार सहित नौ कलाकार गए थे। गोरखपुर जिले के जंगल एकला नंबर दो बुढऊ टोला निवासी हरिओम प्रजापति ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री जी ने हमसे पहले मेले के बारे में पूरी जानकारी ली, फिर हमारी परेशानियों के बारे में पूछा।

मेला हमारी उम्मीद से 10 गुना ज्यादा अच्छा है। किसी कलाकार की यहां से जाने की ईच्छा नहीं है। हम चाहते हैं हर साल और बड़े पैमाने पर इस मेले का आयोजन हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...