1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. देवास हादसे के घायलों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

देवास हादसे के घायलों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल लोगों से मिलने इंदौर पहुंचे। उन्होंने एमवाय और चोइथराम अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के नि:शुल्क उपचार का भरोसा दिलाया।

By: Nivedita 
Updated:
देवास हादसे के घायलों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल हुए नागरिकों से इंदौर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दिल्ली से सीधे पहुंचे इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने अन्य कार्यक्रम स्थगित किए और नई दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने चोइथराम अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती अन्य घायलों से भी भेंट कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को सभी मरीजों के समुचित और नि:शुल्क उपचार के निर्देश दिए।

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार हादसे से प्रभावित सभी परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए।

प्रशासन को पहले ही दिए गए थे निर्देश

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने देवास जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। साथ ही इंदौर में उपचाररत घायलों की देखभाल और इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने के निर्देश भी जारी किए गए थे।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...