1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदौली: बीजेपी विधायक ने गरीबों में राशन किया वितरित

चंदौली: बीजेपी विधायक ने गरीबों में राशन किया वितरित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चंदौली: बीजेपी विधायक ने गरीबों में राशन किया वितरित

{ चंदौली से उमेश की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे भारत में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित किया गया है। इससे गरीब तबका काफी प्रभावित हुआ है।

दिहाड़ी मजदूर ठेले खोमचे वाले उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है । लगातार प्रदेश सरकार मदद तो कर ही रही है सामाजिक संगठन भी आगे आकर गरीबों की मदद कर रहे हैं ।

इस क्रम में जहां मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह ने पहले विधायक निधि से सीएम राहत कोष में योगदान दिया साथ ही विधायक ने लॉक डाउन के शुरुआत से ही खाना वितरण करने के बाद अब विधायक ने खाद्यान का पैकेट वितरण करने का फैसला लिया है।

विधायक साधना सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 10,000 खाद्यान्न के पैकेट वितरित करने का लक्ष्य रखा है। जिस के क्रम में आज वो मुगलसराय पहुंची और गरीब असहाय ठेले खोमचे और दिहाड़ी मजदूरों के बीच 675 खाद्यान् के पैकेट वितरित किए ।

इस पैकेट में 5 किलो आटा 5 किलो चावल ढाई किलो आलू 1 किलो दाल मसाला सरसो का तेल और माचिस की डिबिया भी शामिल है। विधायक का कहना है कि उनका प्रयास है कि उनके विधानसभा में कोई भूखा ना सोए जिसके लिए वह हर संभव मदद करेंगी।

वितरण के दौरान विधायक ने लोगों से बात की उनका कुशल क्षेम पूछा और लोगों से अपील की इस महामारी के बीच में अपने घर में ही रहे बाहर न निकले ताकि इस महामारी से बचा जा सके ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...