1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्र का बड़ा निर्णय : अब सिर्फ 2400 रूपये में कोरोना जांच

केंद्र का बड़ा निर्णय : अब सिर्फ 2400 रूपये में कोरोना जांच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्र का बड़ा निर्णय : अब सिर्फ 2400 रूपये में कोरोना जांच

दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 2414 नए मामले सामने आये है और 67 लोगों की मौत हो गयी है।

इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 47012 हो गयी है और खुद गृह मंत्री अमित शाह अब दिल्ली के हालात पर नज़र रखे हुए है।

अब कमेटी की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में कोरोना की जांच सिर्फ 2400 रूपये में की जायेगी।

कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है इसलिए इसकी जांच जितनी जल्‍द होकर रिपोर्ट आएगी उतनी ही जल्‍द लोगों एकांतवास में भेजा जा सकेगा और कोरोना की चेन खत्म होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...