1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्र सरकार ने रसोई गैस को लेकर बनाए नए नियम, आम जनता को मिलेगी राहत

केंद्र सरकार ने रसोई गैस को लेकर बनाए नए नियम, आम जनता को मिलेगी राहत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्र सरकार ने रसोई गैस को लेकर बनाए नए नियम, आम जनता को मिलेगी राहत

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
नई दिल्ली : पूरा देश महंगाई की मार से गुजर रहा है और लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है और रसोई गैस के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन अब सरकार ने गैस के दामों के लेकर नया प्लान तैयार कर लिया है और सरकार रसोई गैस सिलेंडर को लेकर नियम बदलने जा रहा है।

केंद्र सरकार नए नियम के मुताबिक ग्राहक अब किसी एक डीलर के बदले एक साथ तीन डीलर से गैस बुक कर सकेंगे। माना जा रहा है की एक साथ डीलर के पास एलपीजी उपलब्ध न होने की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है  और ग्राहकों को नंबर लागने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता है। ऐसे में जहां पहले मिल जाएं उस नजदीकी डीलर से भी एलपीजी सिलेंडर ले सकेंगे।

 

जहां ऑयल सेक्रेटरी तरुण कपूर ने कहा गर्वनमेंट कम दस्तावेज में रसोई गैस कनेक्शन देने की तैयारी कर रही।सरकार के नए नियमों के तबादला किया जा रहा है और बदले नियमों में एड्रेस प्रूफ के बिना भी कनेक्शन देने की योजना चल रही है।

ऑयल सेक्रेटरी ने कहा की एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए निवास प्रमाण पत्र जरूरी होता है क्योंकि बिना निवास प्रमाण पत्र के कठिन होता है बतादें की ऐसा माना जा रहा है की सबके पास यह डॉक्यूमेंट नहीं होता और गांवों में इसे बनवाना मुश्किल होता है।

बता दें कि अब गैस उपभोग्ताओं के लिए गैस बुक करना भी बहुत आसान होगा क्योंकि गैस सिलेंडर की बुकिंग अब आसान होने जा रही है।जहां केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुविधा शुरू की और कहा कि कॉस्ट्यूमर्स अब 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...