1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्र का बड़ा निर्णय : अब मनमानी कीमत नहीं ले सकते निजी अस्पताल

केंद्र का बड़ा निर्णय : अब मनमानी कीमत नहीं ले सकते निजी अस्पताल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्र का बड़ा निर्णय : अब मनमानी कीमत नहीं ले सकते निजी अस्पताल

दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या फीस को लेकर मनमानी की थी। दिल्ली में कोरोना के इलाज़ के कोई दाम फिक्स ही नहीं थे जिसे लेकर जनता में रोष था।

लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की कमान खुद अपने हाथों में ली है और वो लगातार एक से एक निर्णय लेते जा रहे है।

अब प्राइवेट हॉस्पिटल्‍स में इलाज की दरों को दो तिहाई तक कम किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने यह आदेश पारित कर दिया है, अब जल्द ही दिल्ली सरकार भी इसे अमल में लाएगी।

आपको बता दे, जिस वेंटिलेटर पर मरीज से हर दिन 60 से 70 हजार रूपये लिए जाते हैं वहां अब अस्पताल 20 हजार ही ले पाएंगे और इससे अधिक शुल्क वसूलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।

नयी फीस इस प्रकार है जिसमें 8000-10,000 रूपये आईसोलेशन बेड, इसके बाद 13,000-15,000 रूपये आईसीयू बिना वेंटिलेटर के और अंत में 15,000-18,000 रूपये आईसीयू वेंटिलेटर के साथ ही लिए जा सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...