केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पुलिस को बेहद जहरीले पदार्थ से बने सैनिटाइजर की आपूर्ति करने वाले गिरोह के बारे में अलर्ट जारी किया है।
सीबीआई ने यह अलर्ट इंटरनल इनपुट से मिले आधार पर भेजा है। जानकारी के अनुसार यह गिरोह मेथेनाॅल से सैनिटाइजर बना रहा है, जो कि बेहद जहरीला होता है। इसके अलावा सीबीआई ने ऑनलाइन पेमेंट धोखाधड़ी के मामलों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।