1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में CBI के जॉच में आई तेजी, चार को नेटिस जारी कर बुलाया लखनऊ

जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में CBI के जॉच में आई तेजी, चार को नेटिस जारी कर बुलाया लखनऊ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में CBI के जॉच में आई तेजी, चार को नेटिस जारी कर बुलाया लखनऊ

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: जेल में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में CBI ने अपनी जॉच तेज कर दी है। इस मामले में CBI ने चार और लोगो को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने को कहा है। वहीं बागपत जेल के एक जेलर को भी दोबारा पूछताछ करने के लिये CBI की लखनऊ शाखा में बुलाया गया है। जेल में हत्या के मामले में कई अनसुलझे सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए CBI अपनी जॉच में तेजी ला दी है।

आपको बता दें कि साल 2018 में माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई थी। बागपत पुलिस ने अपराधी सुनील राठी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। लेकिन  दो साल पहले बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही सीबाआई इस मामले की जांच कर रही है।

CBI ने इस हत्याकाण्ड के साथ ही बजरंगी के साले पुष्पजीत व करीबी ठेकेदार मो. तारिक की हत्या की भी जांच शुरू की। CBI जॉच में यह मानकर चल रही है कि तीनों हत्यायें एक ही कड़ी से जुड़ी है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कुछ लोग बयान देने नहीं आये थे। तीन दिन में उनके बयान हो गये हैं।

जिसके बाद अब CBI के रडार पर चार और लोगों आयें हैं, जिनसे कुछ सवालों का जवाब जानने की कोशिश की जायेगी। इसी सिलसिले उन्हें नोटिस भेजा गया है। इन लोगों को 30 जून तक अपने बयान दर्ज कराने के लिये कहा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...