उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सैफ अन्नू उर्फ रियाजुल अंसारी अब सोशल मीडिया पर माफी मांगता नजर आ रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सैफ अन्नू उर्फ रियाजुल अंसारी अब सोशल मीडिया पर माफी मांगता नजर आ रहा है।
छठ पूजा 2024 को लेकर वाराणसी के गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज हो गया है। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध घाट तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाटों पर बिखरी पॉलीथिन, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को हटाया गया।
महाराष्ट्र चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वह वाशिम, अमरावती, और अकोला में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के कोडरमा में एक चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए झारखंड में बदलाव का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए झारखंड के मौजूदा हालात पर सवाल उठाए और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जिले में 70.900 किलोमीटर की नौ नई सड़कों का लोकार्पण किया, जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई हैं।
उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ रहे लगभग 17 लाख छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसमें यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट को असंवैधानिक करार दिया गया था।
उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर कैबिनेट में मंजूरी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस फैसले पर सरकार पर तंज कसा है, साथ ही इस निर्णय को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
छठ पूजा 2024 का शुभारंभ आज मंगलवार से नहाय-खाय के साथ हो रहा है। लखनऊ में इस महापर्व के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य आयोजन 7 नवंबर को लक्ष्मण मेला स्थल पर होगा, जहां शाम 5 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
कानपुर के निवादा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो गई हैं, जिससे कानपुर से दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा महंगी हो गई है। अब कार सवारों को 95 रुपये की जगह 135 रुपये का टोल चुकाना होगा, जो कि लगभग 42 प्रतिशत की वृद्धि है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 27,000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की खबरों का खंडन किया है। राज्य की बेसिक शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि मीडिया में चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी माहौल गर्म हो गया है। 'जुड़ेंगे...कटेंगे' नारे के विवाद में अब सपा और भाजपा आमने-सामने हैं। इस नारे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे "इतिहास का सबसे खराब नारा" करार देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश में आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में उद्योग, नगर विकास और आगामी कुंभ मेले जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े 15 से अधिक प्रस्तावों को पास किए जाने की संभावना है।
Agar Malwa News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने आगर-मालवा जिले के सुसनेर स्थित गौ-अभ्यारण्य सालरिया पहुंचे।
आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कानपुर के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगे और यहां से सीधे श्याम नगर स्थित हरिहर धाम पहुंचेंगे, जहां वह अपने आध्यात्मिक गुरू से मुलाकात करेंगे।
छठ पूजा का पर्व करीब है, और इस दौरान बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बरेली से होकर 10 नई विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है।