आज उत्तर प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस (Uttar Pradesh Foundation Day) मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाएगा।
आज उत्तर प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस (Uttar Pradesh Foundation Day) मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाएगा।
मौनी अमावस्या के अवसर पर कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। इस साल अनुमान है कि 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेगे। ऐसे में रेलवे ने 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें शेड्यूल की हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई समस्या न हो।
महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए नई हेलीकॉप्टर सेवा जल्द शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड इस सेवा का संचालन करेगा, जिसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 के दौरान एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन योजनाओं में गंगा पर नया पुल, अरैल में फ्लाईओवर, नए मेडिकल कॉलेज, और कई विकास परियोजनाओं का ऐलान किया गया।
महाकुंभ 2025 के दौरान संगम नगरी प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाले कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।
महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक महाकुंभ के दौरान अरैल के त्रिवेणी संकुल में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में 54 मंत्री और 130 वीआईपी भाग लेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक भव्यता से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। अब तक 8.26 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार देर रात तक 8.80 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर चुके हैं। इस महापर्व में आज उद्योगपति गौतम अदाणी के आने की भी खबर है।
महाकुंभ में अब तक स्नान करने वालों की संख्या 8 करोड़ 26 लाख तक पहुंच गई है। रविवार को अकेले 44.9 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। इसके अतिरिक्त, 10 लाख कल्पवासियों ने भी स्नान किया। महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या का अनुमान 40 करोड़ से अधिक है।
उत्तर प्रदेश को विकास की राह में एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। प्रदेश में 15573 करोड़ रुपये की लागत से नई हाईवे परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य के कई जिलों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी।
भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए 23 जनवरी से 14 रैलियां और सार्वजनिक कार्यक्रम करेंगे। उनकी उपस्थिति यूपी की पृष्ठभूमि वाले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अहम मानी जा रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2025 के महाकुंभ के छठे दिन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और गंगा आरती में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 ने न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी सोने की खान साबित हो रहा है। राज्य सरकार को इस आयोजन से दो लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
महाकुंभ 2025 के आयोजन के साथ अखाड़ों में बड़ी प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखाड़ों की कार्यकारिणी भंग कर राष्ट्रपति शासन की तर्ज पर पंचायती व्यवस्था लागू की गई है।
महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के अवसर पर मकर संक्रांति के दिन संगम तट पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार को करोड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई।