1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

पन्ना में SIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

पन्ना में SIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

पन्ना में SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन किया। कांग्रेस ने मतदाता सूची की प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच के साथ मझगाय डैम प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा और पुनर्वास की मांग भी उठाई।

ऑनलाइन खिलौनों का ऑर्डर पड़ा महंगा, व्यापारी ने 56 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की

ऑनलाइन खिलौनों का ऑर्डर पड़ा महंगा, व्यापारी ने 56 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की

कटनी के व्यापारी ने मुंबई के दो लोगों पर ऑनलाइन खिलौनों के ऑर्डर के नाम पर 56 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। व्यापारी के अनुसार यूपीआई से भुगतान के 27 दिन बाद भी सामान नहीं मिला। उन्होंने एसपी से जांच, कानूनी कार्रवाई और रकम वापस कराने की मांग की है।

जेके सीमेंट की पहल से पन्ना में कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा

जेके सीमेंट की पहल से पन्ना में कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा

पन्ना में जेके सीमेंट की सामाजिक पहल के तहत महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 350 से अधिक महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और 88 युवाओं को उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। वहीं अमनगंज और सिमरिया अस्पतालों में मरीजों को फल तथा माताओं और नवजातों के लिए किट वितरित की गईं।

राज्य सरकार ने तत्काल लिया एक्शन, बालाघाट के दुर्गम स्थानों पर पहुंचीं मेडिकल टीमें, हजारों की बचाई जान

राज्य सरकार ने तत्काल लिया एक्शन, बालाघाट के दुर्गम स्थानों पर पहुंचीं मेडिकल टीमें, हजारों की बचाई जान

मध्यप्रदेश सरकार की त्वरित कार्रवाई से बालाघाट के दुर्गम क्षेत्रों में मेडिकल टीमें पहुंचीं। 43 हजार से अधिक लोगों की जांच, बच्चों का इलाज, टीकाकरण और मलेरिया नियंत्रण अभियान चलाया गया।

रोहतास के DM दीपक कुमार मिश्र बने शिक्षक, छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्री

रोहतास के DM दीपक कुमार मिश्र बने शिक्षक, छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्री

सासाराम के शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्र ने छात्रों से संवाद किया और शिक्षक की भूमिका निभाते हुए ट्रिग्नोमेट्री पढ़ाई। उन्होंने लंब, आधार, कर्ण के साथ साइन, कॉस और टैन थीटा जैसी अवधारणाएं समझाईं। डीएम ने स्कूल की लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।

सीएम योगी का बड़ा संदेश- ‘अयोग्य कोई नहीं’, दिव्यांगजनों को चाहिए अवसर

सीएम योगी का बड़ा संदेश- ‘अयोग्य कोई नहीं’, दिव्यांगजनों को चाहिए अवसर

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि अवसर, संसाधन, प्रशिक्षण और सहयोग की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में 17 लाख से अधिक दिव्यांगजनों की डिजिटल पहचान और गोरखपुर में 509 दिव्यांगजनों को 664 सहायक उपकरण दिए जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुगम सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।

ग्वालियर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

ग्वालियर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

ग्वालियर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिला न्यायालय परिसर से निकली रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के आसपास बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

बुरहानपुर में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

बुरहानपुर में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

बुरहानपुर में SIR को लेकर कांग्रेस ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पार्टी ने मतदाता सूची में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा, SIR में पारदर्शिता और CEC को पद से हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृतियों को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृतियों को किया नमन

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों संतों के योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वावलंबन और लोककल्याण के विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पुस्तक रामकथा के प्रथम बलदानी जटायु का विमोचन भी किया गया।

अरबों की सिंचाई परियोजनाओं के बावजूद बुंदेलखंड के किसान पानी को तरसे, पन्ना में उठे सवाल

अरबों की सिंचाई परियोजनाओं के बावजूद बुंदेलखंड के किसान पानी को तरसे, पन्ना में उठे सवाल

पन्ना जिले की सिरस्वाहा, बिलखुरा और मुटमुरु जैसी सिंचाई परियोजनाओं को लेकर किसानों ने नहर निर्माण, क्षतिग्रस्त ढांचे और पानी के उपयोग पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों बाद भी उन्हें अपेक्षित सिंचाई सुविधा नहीं मिल रही। जल संसाधन विभाग ने नहर निर्माण के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने और काम में तेजी लाने की बात कही है।

मझगांय डेम विस्थापितों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान

मझगांय डेम विस्थापितों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान

मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना के विस्थापितों के आंदोलन के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान रात में धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस ने आंदोलन को समर्थन देने और जेल भेजे गए आंदोलनकारियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए वकीलों की टीम खड़ी करने की बात कही।

यदुपति सिंघानिया की जयंती पर जेके सीमेंट का जनसेवा अभियान, 450 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

यदुपति सिंघानिया की जयंती पर जेके सीमेंट का जनसेवा अभियान, 450 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

पन्ना में स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की जयंती पर जेके सीमेंट ने स्वास्थ्य शिविर, चश्मा वितरण, रक्तदान, पौधरोपण और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किए। शिविर में 450 से अधिक लोगों की जांच हुई, 150 से ज्यादा जरूरतमंदों को चश्मे मिले और 80 यूनिट रक्तदान किया गया।

विश्व हृदय दिवस पर जयारोग्य अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

विश्व हृदय दिवस पर जयारोग्य अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और मरीजों की बेहतर सेवा पर जोर दिया गया। अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने भविष्य में शुरू होने वाले कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग की जानकारी भी साझा की।

रमपुरा निवावरी में लकड़बग्घे की दहशत, दो दिन में 30 के करीब भेड़-बकरियों पर हमले का दावा

रमपुरा निवावरी में लकड़बग्घे की दहशत, दो दिन में 30 के करीब भेड़-बकरियों पर हमले का दावा

पलेरा क्षेत्र के रमपुरा निवावरी गांव में लकड़बग्घे की कथित मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिनों में करीब 30 भेड़-बकरियों पर हमले हुए हैं। मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को देकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

सीएम योगी ने गुरु पूजन के बाद सुनी जनता की फरियाद, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

सीएम योगी ने गुरु पूजन के बाद सुनी जनता की फरियाद, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गुरु पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जनता दर्शन में करीब 180 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द व पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए। सीएम योगी ने गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया।