1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News in Hindi)

पलेरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीनें जब्त, लिफ्टर नष्ट

पलेरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीनें जब्त, लिफ्टर नष्ट

टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और प्रशासनिक टीम ने ग्राम पंचायत छेवला और टोरिया उगड़ में छापा मारकर उर नदी से अवैध रूप से रेत निकालती दो पोकलेन मशीनें जब्त कीं और एक पनडुब्बी (लिफ्टर) को मौके पर नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में शामिल लोग फरार हो गए। प्रशासन

केन-बेतवा परियोजना पर बढ़ा सियासी घमासान, आंदोलनकारी आदिवासियों से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी

केन-बेतवा परियोजना पर बढ़ा सियासी घमासान, आंदोलनकारी आदिवासियों से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी

छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। आंदोलनरत आदिवासियों से मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पन्ना टाइगर रिजर्व के भूसोर गेट पर रोक दिया गया। बाद में वे वैकल्पिक मार्ग से प्रदर्शन स्थल पहुंचे और प्रभावित परिवारों के लिए उचित मुआवजे व पुनर्वास की मांग उठाई। कांग्रेस ने प्रशासनिक कार्रवाई और एक आंदोलनकारी नेता

ग्राम पंचायत हैदरपुर में बदहाल स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी

ग्राम पंचायत हैदरपुर में बदहाल स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी

बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत हैदरपुर में गंदगी और जाम नालियों से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में

शिवपुरी के गताझलकुई गांव में राशन को लेकर हंगामा, चार महीने से अनाज नहीं मिलने का आरोप

शिवपुरी के गताझलकुई गांव में राशन को लेकर हंगामा, चार महीने से अनाज नहीं मिलने का आरोप

शिवपुरी जिले के ग्राम गताझलकुई में ग्रामीणों ने चार महीने से राशन नहीं मिलने पर सरकारी राशन दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी अनाज नहीं दे रहा और ऑनलाइन रिकॉर्ड में वितरण दिखाया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और बकाया राशन वितरण की मांग की

मंदसौर में NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप

मंदसौर में NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप

मंदसौर में NSUI कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट के विरोध में वायडी नगर थाना के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्का जाम कर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए। NSUI ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मध्य प्रदेश में मानवता की मिसाल, 5 माह के मासूम को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया बेंगलुरु

मध्य प्रदेश में मानवता की मिसाल, 5 माह के मासूम को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया बेंगलुरु

उज्जैन के 5 माह के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित मासूम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजा गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से बच्चे को इंदौर होते हुए नारायणा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज और सर्जरी आयुष्मान निरामय योजना के तहत निशुल्क किया जाएगा। यह कदम राज्य सरकार की त्वरित और संवेदनशील स्वास्थ्य व्यवस्था का उदाहरण माना जा रहा है।

उज्जैन में शनिचरी अमावस्या और शनि जयंती को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारियां

उज्जैन में शनिचरी अमावस्या और शनि जयंती को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारियां

उज्जैन में 16 मई को शनिचरी अमावस्या और शनि जयंती के दुर्लभ संयोग को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक, पार्किंग, पेयजल और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन अनुभव उपलब्ध कराना है।

उज्जैन में बड़ी कार्रवाई, 11 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद 38 क्लीनिकों पर छापेमारी

उज्जैन में बड़ी कार्रवाई, 11 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद 38 क्लीनिकों पर छापेमारी

उज्जैन में 11 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद प्रशासन ने निजी क्लीनिकों पर बड़ा जांच अभियान शुरू किया है। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरभर में 38 क्लीनिकों का निरीक्षण किया, जिसमें कई क्लीनिक बिना पंजीयन और कुछ डॉक्टर अपनी योग्यता से अलग इलाज करते पाए गए। विभाग ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोपाल में OBC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, 13% होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग

भोपाल में OBC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, 13% होल्ड पदों पर नियुक्ति की मांग

भोपाल के अंबेडकर पार्क में ओबीसी अभ्यर्थियों का 13 प्रतिशत होल्ड पदों पर नियुक्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदेशभर से आए युवा 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण से जुड़े लंबित मामले के समाधान की मांग कर रहे हैं। इस बीच जीतू पटवारी ने धरनास्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष महेश केवट ने संभाला पदभार

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष महेश केवट ने संभाला पदभार

भोपाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश केवट ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नई उम्मीदें जताई गईं।

बुरहानपुर में भीषण आग, 60 ट्रॉली पशु चारा जलकर खाक

बुरहानपुर में भीषण आग, 60 ट्रॉली पशु चारा जलकर खाक

बुरहानपुर के शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम भावसा के मोरखेड़ा में पशुओं के लिए संग्रहित लगभग 60 ट्रॉली चारा भीषण आग में जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जबकि प्रशासन ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पशुपालक ने मुआवजे की मांग

दतिया में “कॉलर कांड” से मचा हड़कंप, RTI विवाद के बीच विभागीय कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा

दतिया में “कॉलर कांड” से मचा हड़कंप, RTI विवाद के बीच विभागीय कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा

दतिया के महिला एवं बाल विकास विभाग में RTI को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरटीआई एक्टिविस्ट शंभू गोस्वामी 83 हजार पन्नों की जानकारी के लिए मांगी गई 1.66 लाख रुपये की राशि नकद लेकर विभाग पहुंचे थे। नकद राशि लेने से इनकार के बाद उनकी जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय से तीखी बहस हो गई। विवाद के दौरान “पकड़ो मेरा कॉलर, मारो थप्पड़” जैसे बयान का वीडियो सोशल

मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज, पलेरा पुलिस ने छह जुआरी पकड़े

मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज, पलेरा पुलिस ने छह जुआरी पकड़े

पलेरा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,900 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। यह कार्रवाई मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में की गई। मामले में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की पहल से गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से एम्स भेजा गया

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की पहल से गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से एम्स भेजा गया

सिंगरौली की गंभीर रूप से बीमार महिला संध्या दुबे को सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों से एयर एंबुलेंस द्वारा एम्स रेफर किया गया। प्रसव के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और स्थानीय अस्पताल में इलाज के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। सांसद ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और तुरंत बेहतर उपचार की व्यवस्था करवाई। समय पर मिले इस सहयोग से मरीज को

पांढुर्णा में विकास कार्यों का निरीक्षण, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पांढुर्णा में विकास कार्यों का निरीक्षण, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर निर्देश दिए। मंत्री ने कलमगांव में प्रस्तावित कपास मंडी और अनाज मंडी स्थल के साथ नवीन कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी