1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कैंटर

उत्तर प्रदेश यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कैंटर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कैंटर

उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना मांट इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 96 पर उस समय हादसा हो गया, जब एआरटीओ परिवर्तन द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एआरटाओ ने एक डबल टेकर बस को चेकिंग के लिए रोका, उसके पीछे आ रही आयशर कैंटर भैसों से भरी गाड़ी ने बस में टक्कर मार दी।

हादसा होते देखते एआरटीओ अपने दल के साथ मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह प्राइवेट बस और आयशर कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बस चालक ने बताया कि बस आगरा से नोएडा की तरफ जा रही। बसों को आरटीओ द्वारा रोका जा रहा था।

हम लोग बस आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे, चेकिंग के लिए हमने बस को जब रोका तो पीछे से आयशर कैंटर गाड़ी रेस में पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद कैंटर में एक और बस पीछे से घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है।

करीब चार लोग घायल हो गए। वहीं, आयशर कैंटर में भरे कईं पशुओं की भी मौत हो गई। एआरटी परिवर्तन द्वारा चलती रोड पर बिना बैरियर लगाए चेकिंग की जा रही थी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 की स्पीड से ऊपर वाहन चलते है और उन्हें एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा रोका जाता है। और वाहनों की चेकिंग की जाती है। एआरटीओ प्रवर्तन की लापरवाही के चलते 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...