1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सीएम ने प्रदेशवासियों से शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया

यूपी सीएम ने प्रदेशवासियों से शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी सीएम ने प्रदेशवासियों से शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया

प्रदेशवासियों से शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया है। it’sमुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक बचपन स्वस्थ और सुरक्षित नहीं होगा तब तक सुनहरे उत्तरप्रदेश के सपना साकार नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में कमी आई है, पर अब भी हमारे लिए यह एक बड़ी चुनौती है। हम इसे राष्ट्रीय औसत से नीचे लाने के लिए हर कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड संक्रमण काल में छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए समर्पित विशेष टीकाकरण अभियान,आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छूटे हुए लाभार्थियों को ‘गोल्डनकार्ड’ वितरण तथा टीबी मरीजों की खोज के विशेष अभियान का शुभारंभ कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की हर प्रकार से सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार समर्पित है। कोविड संक्रमण काल में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए ज़रूरी टीकाकरण का कार्य रुक गया था।

अब अभियान चलाकर इसे पूरा किया जाएगा। नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक चलने वाले इस विशेषअभियान में प्रदेश केस भी ग्रामीण ब्लॉक/शहरी क्षेत्रों में लेफ्ट आउट एवं ड्रॉपआउट बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...