{ रोहित पांडेय की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज कम्युनिटी किचन सेंटर का शुभारंभ कर कहा कि सरकार जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है.
उन्होंने इस संबंध में सरकार के अतिरिक्त सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे समय में सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के लोग भी सहायता करने के लिए सड़कों पर उतर कर आए हैं।
जरूरतमंद एवं गरीबों को राशन एवं भोजन उपलब्ध कराने के लिए वह सहयोग कर रहे हैं और इसका वह स्वागत करते हैं।
श्री खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कमेटी किचन चलाकर उन दोनों को भोजन उपलब्ध करा रही है जो रोजमर्रा की कमाई करने वाले लोग थे।
इनमें दैनिक मजदूरी करने वाले लोग ठेले लगाने वाले लोग जो इस वैश्विक महामारी के बाद आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं ,उन्हें सरकार भोजन उपलब्ध करा रही है।