कर्नाटक में बीजेपी के 13 विधायकों को बुधवार को विभिन्न बोर्डों और निगमों का प्रमुख नियुक्त करके कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल के विस्तार या बदलाव में हो रही देरी के बीच यह कदम उठाया गया है।
आप को बता दे कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वालों में विधायकों में एम चन्द्रप्पा, एहोले दुर्योधन महालिंगप्पा, नेहरू ओलेकर, नरसिम्हा नायक (राजू गौड़ा), के शिवनगौड़ा नायक, कलाकप्पा बंदी, शंकर पाटिल मुनेनाकोप्पा, के मादल विरुपाक्षप्पा, सिद्दू सावड़ी, ए एस पाटिल (नादाहल्ली), दत्तात्रेय सी पाटिल रेवूर, पी राजीव और एस वी रामचंद्र के नाम शामिल हैं।
मिली आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चार अन्य विधायकों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इससे इन विधायकों को यह संकेत भी दिया गया है कि हो सकता है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह न दी जाए। बताया जा रहा है कि हो सकता है कि उन्हें सांत्वना देने के लिये ऐसा किया गया हो।
राज्यमंत्री का दर्जा पाने वालों में राजकुमार पाटिल तेलकुर, सी एस निरंजन कुमार, एएस जयराम और एन लिंगन्ना शामिल हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एन भ्रुंगीस को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
इस ही के साथ आप को बता दे कि कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 1,240 नए मामले सामने आए और 1,403 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित लोगों की तादाद 9 लाख 4 हजार 665 पहुंच गई है।
हालांकि, 8,77,199 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 11,971 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से छह मौतों की पुष्टि बुधवार को हुई। पांचों मृतकों को सबसे पहले सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआइ) के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।
सभी पहले से मधुमेह के मरीज भी थे। राज्य में अब 15 हजार 476 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 248 मरीजों का उपचार आइसीयू में चल रहा है। बुधवार तक रिकवरी दर 96.96 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 फीसदी रही।
राज्य में पिछले 24 घंटे में 14,720 रैपिड एंटीजन और 87 हजार 030 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1 लाख 1 हजार 750 सैंपल जांचे गए हैं। पिछले दो सप्ताह में 83 हजार 761 प्राइमरी और 92 हजार 294 सेकंडरी कॉन्टैक्ट्स की पहचान हुई है। बीते एक सप्ताह के दौरान 20 हजार 029 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।